Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर: बारई रेलवे स्टेशन पर मिली विनोद कुशवाह की लाश, जेब से निकली पर्ची में लिखा था "मुझे कल्लू के लड़के ने 25 हजार रुपए लूटने के बाद मारा है", परिजनों को पता लगा तो सड़क पर रखी लाश और लगा दिया जाम

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
बदरवास। बदरवास स्थित ग्राम बारई की रेल  पटरी पर शुक्रवार को  पुलिस को एक लाश मिली। इस लाश की जेब में से एक पर्ची निकली जिसमें लिखा था मुझे 25 हजार लूटने के बाद कल्लू के लड़के ने मारा है। बस फिर क्या था जैसे ही मृतक के परिजनों को ये जानकारी लगी उन्होंने हत्या का नामजद मामला दर्ज कराने के लिए हाईवे पर जाम लगा डाला। मृतक के बेटे आंनद कुशवाह ने बताया कि उसके पिता विनोद कुशवाहा (42) पुत्र भरोसा कुशवाहा का गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे गांव के रहने वाले छोटू कुशवाहा से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसके पिता रात में घर में नहीं लौटे थे। शुक्रवार सुबह उनका शव 500 मीटर दूरी पर रेलवे पटरी किनारे मिलने की सूचना पुलिस ने दी थी।
मृतक के बेटे ने बताया कि रात में उसके पिता के साथ गांव के रहने वाले छोटू कुशवाहा ने बुलाकर मारपीट की थी। उसके पिता की हत्या कर शव को पटरी के पास फेंका गया है। इधर मृतक विनोद कुशवाहा की जेब में एक पर्ची मिली है। पर्ची पर किसी का कल्लू के लड़के का जिक्र करते हुए 25 हजार रुपए लूटने और मार देने के आरोप के बारे में लिखा है।
परिजनों ने कर दिया चक्का जाम
परिजनो ने इस मामले को हत्या बताते हुए छोटू कुशवाह सहित आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पहले बदरवास कस्बे की रोड को जाम कर दिया। इसके बाद फोरलेन पर लाश को एक हाथ ठेले से ले गए और चक्का जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में छोटू कुशवाह सहित आधा दर्जन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक आनंद कुशवाह की जेब में मिली पर्ची में जिस कल्लू के लडके का उल्लेख किया है वह छोटू कुशवाह है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129