Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका बड़ी खबर: विजयपुर उपचुनाव, आधारहीन एवं सत्यहीन विषयों पर किसी तरह की प्रतिक्रिया व टिप्पणी न करें पार्टी कार्यकर्ता: श्री विष्णुदत्त शर्मा

मंगलवार, 10 दिसंबर 2024

/ by Vipin Shukla Mama
*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की विजयपुर उपचुनाव संबंधित भ्रामक खबरों पर प्रतिक्रिया
*- विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के विषय में कांग्रेस द्वारा प्रायोजित खबरें निराधार व भ्रामक हैं
भोपाल, 08/12/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के विषय में कांग्रेस निराधार एवं भ्रामक खबरें प्रायोजित कर रही है। मैं मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते प्रदेश नेतृत्व व पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट सूचित करना चाहता हूं कि इस तरह के आधारहीन, तथ्यहीन व भ्रामक विषयों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया व टिप्पणी न करें। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सम्मानित केंद्रीय मंत्री हैं। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक सिंधिया परिवार का पारिवारिक नाता है। 
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव सामूहिक नेतृत्व के आधार पर पूरी मजबूती से लड़ा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विजयपुर विधानसभा उपचुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक नेतृत्व के आधार पर पूरी मजबूती के साथ लड़ा था और पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक मत प्राप्त किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी के नेतृत्व में देश में एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेत़ृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार मध्यप्रदेश को स्वर्णिम बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्य से कांग्रेस को परेशानी है इसलिए जनता को भ्रमित करना चाहती है।
सदमे से नहीं उबर पाई कांग्रेस, इसलिए असत्य खबरों को प्रश्रय दे रही
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सम्मानित केंद्रीय मंत्री हैं। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी जनसंघ की संस्थापक रही थीं। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक सिंधिया परिवार का वर्षों पुराना पारिवारिक नाता रहा है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में भाजपा की विकासवादी व राष्ट्रवादी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस पार्टी कमलनाथ की सरकार गिरने के सदमे से अब तक उबर नहीं पाई है, इसलिए अपने नाकारा नेतृत्व को छिपाने के लिए इस तरह के निराधार व असत्य विषयों को प्रश्रय देकर भ्रम फैलाने का कार्य करती है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129