शिवपुरी 1 जनवरी 2025। नए साल की शुभारंभ के साथ ही स्वास्थ्य विभाग मं 14 नव नियुक्त कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर (सीएचओ) ने चयन के उपरांत अपनी आमद दी है जिन्हें जिला स्तर से ज्वाइनिंग आदेश जिला स्तर से प्रदान किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि नव बर्ष के अवसर पर मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, एनसीडी क्लिनिक, टेली मेडीसिन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीण क्षैत्रों तक विस्तार करनेके लिए जिले में 14 नए कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर ने चयन के उपरांत उपस्थित आमद दी हैं। जिन्हें जिला स्तर से ज्वाईनिंग आदेश प्रदान किए गए है। नव नियुक्ति सीएचओ में अंकिता यादव को उप स्वास्थ्य केन्द्र रिजौदा कोलारस, प्रज्ञा दोहरे उप स्वास्थ्य केन्द्र टीला करैरा, बेरोनिका सेनी उप स्वास्थ्य केन्द्र ककरौआ एलिसठुनी न्यू पिछोर, रेखा उप स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा कोलारस, कीर्ति मावी उप स्वास्थ्य केन्द्र हिम्मतपुर पिछोर, शुभम मुदगल उप स्वास्थ्य केन्द्र टोडा करैरा, मनोज शिवहरे उप स्वास्थ्य केन्द्र भौराना न्यू पोहरी, लक्ष्मी मेहर उप स्वास्थ्य केन्द्र बीरा पिछोर, मंजू चौहान उप स्वास्थ्य केन्द्र एलियास किल्लाहार न्यू पिछोर, शीतल यादव उप स्वास्थ्य केन्द्र मेधेनाबडा बदरवास, कुसम अहिरवार उप स्वास्थ्य केन्द्र सुमेला बदरवास, रीना कन्नौज उप स्वास्थ्य केन्द्र गणेशखेडा पिछोर, दीपका डुडवे उप स्वास्थ्य केन्द्र दरगवां पिछोर, रागनी पांडे उप स्वास्थ्य केन्द्र मलहावनी न्यू पिछोर, मंजू गरवाल उप स्वास्थ्य केन्द्र बडेरा पिछोर पर पदस्थ किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें