
#धमाका धर्म: जानकी सेना का सुंदरकांड तीर्थ क्षेत्र वृंदावन में संपन्न
शिवपुरी। अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन का भव्य 589 वा विश्व कल्याण हेतु तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड विगत दिवस शनिवार को वृंदावन धाम में संपन्न हुआ। इस दौरान कई नए सदस्यों ने भी सदस्यता ली। अखिल भारतीय जानकी सेना संगठन के तत्वाधान में शनिवार को श्री धाम वृंदावन में विश्व शांति हेतु वेद वैदिक सेवाश्रम गुरुकुलम में 589 वा सुंदरकांड आयोजन संपन्न हुआ। जहां संगठन के वृंदावन प्रभारी आचार्य वेद बिहारी,और स्थानीय सदस्य एवं गुरुकुलम के विद्यार्थी शामिल हुए और संगीतमय सुंदरकांड का आनंद लिया। संगठन सदस्यों ने वर्ष के प्रथम मास में चल रहे मात-पिता गुरु पूजन के अंतर्गत आचार्य वेद बिहारी जी का चरण पूजन किया। आपको बता दे कि वेद वैदिक मानव सेवाश्रम मैं आयोजित हुए तीर्थ क्षेत्र सुंदरकांड का आयोजन श्री वेद बिहारी जी महाराज के सानिध्य में किया गया था। श्री वेद बिहारी जी मथुरा वृंदावन के जेएसएस प्रभारी होकर जानकी सेना में संगठन विस्तार का भी कार्य करते हैं।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें