* नगर निगम ने हटाए पोस्टर
* महापौर बोलीं, एक्शन लेंगे
* अमले की फरियाद पर केस दर्ज
भोपाल। नगर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसे लेकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। दरअसल सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के सामने बस स्टॉप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टरों पर कालिख पोतने के साथ आतंकवादी लिखा साथ ही भद्दे कमेंट भी लिखे गए हैं। जानकारी लगते ही नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टरों पर लगी कालिख को साफ किया। एक पोस्टर साफ नहीं हुआ तो निगमकर्मी उसे उखाड़कर अपने साथ ले गए। फिलहाल प्रशासन इस बात का पता लगाने में जुटा है कि यह घृणास्पद कार्य किसने किया।
ये बोली मेयर
पोस्टर्स हटा दिए गए हैं। घटनास्थल पर कैमरे लगे हैं। इनकी मदद से यह पहचान की जाएगी कि यह काम किसने किया है? उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हमारे देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ ऐसा करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें