Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: विश्व शांति एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मातृशक्ति ने निकाली कावड़ यात्रा, बाणगंगा से प्रारंभ कर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर किया समापन

बुधवार, 23 जुलाई 2025

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शिवपुरी के इतिहास में पहलीबार मातृशक्ति ने विश्व शांति एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए अभिनव और अदभुत कावड़ यात्रा का बुधवार को आयोजन किया। नगर के प्राचीन ऐतिहासिक बाणगंगा मंदिर से यात्रा प्रारंभ कर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर पूर्ण की गई। यात्रा अपने हर कदम पर गगन भेदी बम बम महादेव के उदघोष कर शहर को गुंजायमान कर रही थी तो दूसरी ओर डीजे की धमक और भजनों की स्वर लहरियों के बीच हर कोई भोले का भक्ति अपने आपको नाचने से रोक नहीं पा रहा था, इसी अनुक्रम में शहर में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समाज सेवियों और धर्म प्रेमियों के बीच इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत कर पुण्य लाभ कमाने की होड मची हुई हो, इसी श्रृंखला में सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा भी यात्रियों को जलपान करा पुष्प वर्षा करते हुए आत्मिक स्वागत वंदन अभिनंदन करने का शुभ अवसर प्राप्त कर पुण्य लाभ कमाया। जिसमें मुख्यत जिलाध्यक्ष भरत शर्मा के साथ समाज संरक्षक, समाज सेवी राजू दुबे, डॉ सुखदेव गौतम, श्रीमती शोभा पुरोहित, श्रीमती रंजना पचौरी महिला अध्यक्ष, श्रीमती रेनू भार्गव कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा कूड़ा, गोपाल त्रिवेदी, राजेंद्र शर्मा सिद्धिविनायक, प्रमोद कटारे जी, महामंत्री गण में नरेंद्र दिगर्रा, गोपाल गौड़, सचिव गण में अशोक पालीवाल, मनोज मंत्री, रोहिताश नायक संगठन मंत्री, जनसंपर्क मीडिया प्रभारी शिवकुमार चौबे नौहरी, सहसचिव गण में उमाशंकर शर्मा, शीतल शर्मा, राम शंकर शर्मा, डॉ अजीत शर्मा करसेना, एवं अन्य सम्मानित जिला कार्यकारणी के सदस्य सदस्यगण मौजूद थे।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129