ग्वालियर। भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर ने बुधवार को संगठन का 70 वां स्थापना दिवस समारोह श्याम वाटिका में आयोजित किया। इस अवसर पर
ेंदिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का यहां सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम को
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार व युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री डॉ.मनसुख भाई मंडाविया थे। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या ने की।
दिल्ली से सीधे प्रसारण से पहले यहां भी वक्ताओं ने श्रमिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया थे। अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने की। इस अवसर पर संगठन के ग्वालियर-दतिया विभाग प्रमुख सुरेंद्र सिंह भदौरिया भी मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित के लिए संकल्पित है और इस दिशा में
काम भी कर रहा है। उन्होंने संगठन के शून्य से शिखर तक 70 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा, भारतमाता तथा राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। संगठन का गीत एबीएस कुशवाह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिले में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पराज सिंह सिकरवार एवं आभार विष्णु शर्मा ने व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें