* गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के 19 बच्चों ने जीते मेडल, किया स्कूल का नाम रोशन
शिवपुरी। शिवपुरी के गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के 19 छात्रों ने किया स्विमिंग चैंपियनशिप में अपना नाम रोशन। आपको बता दें कि मेजर ध्यानचंद जिनको हॉकी के जादूगर के नाम से भी जाना जाता है, इनकी 120 बी जयंती पर खेल दिवस का आयोजन किया गया जो कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिवपुरी द्वारा 26 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक इसको आयोजन हुआ।
सबसे पहले इंटर स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता की ट्रायल गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में हुई जो कि अलग अलग केटेगरी में रखी गई, जिसमें स्कूल के कुछ छात्रों चयन हुआ जिसमें स्विमिंग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 अगस्त 2025 को पुनः गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में हुआ जिसमें स्कूल के 19 छात्रों ने प्रतियोगिता को जीतकर अपना व स्कूल का नाम रोशन किया।
वहीं श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में 31 अगस्त 2025 को सभी चयनित छात्रों को गोल्ड मेडल मिले, जिनमें क्यान्श खत्री, नक्ष धाकड़, वंशिका, कृतिका डोंगर, विधि जैन, उमंग धाकड़, आयुष्मान जैन, श्रुति रावत, आरती धाकड़, खुशी धाकड़, अवनी राठौर, दामिनी रावत, मनमीत कौर, यथार्थ धाकड़, आयुष गुप्ता, अमित धाकड़, सौरभ धाकड़, सिंघम धाकड़, निशांत धाकड़ को को श्रीमती नेहा अमित यादव (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्रीराव (आई बी डायरेक्टर), संजीव मुले (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), हेमंत ओझा (बीजेपी कार्यकर्ता), डॉ.सोनेंद्र शर्मा (मेडिकल कॉलेज), डॉ. के.के. खरे (जिला खेल अधिकारी), कमल बाथम (यूथ कॉर्डिनेटर शिवपुरी), महेंद्र सिंह तोमर (पूर्व खेल अधिकारी), गिरीश मिश्रा (वरिष्ठ खिलाड़ी) द्वारा गोल्ड मेडल , सिल्वर मेडल और ब्रोंज मैडल देकर सम्मानित किया गया एवं समस्त खेल संघों के कोच भी उपस्थिति रहे।
इसके बाद सभी 19 बच्चों का स्कूल परिसर में प्राचार्य कीर्ति चावला द्वारा उन बच्चों का गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रोंज मैडल पहनाकर उत्साह बर्धन किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने भी उन्हें बधाई दी है।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें