*हत्यारे अरविंद की मृतक नंदिनी से थी तीसरी शादी, मृतक नंदिनी का 5वां रिलेशन, पिछले पति के हत्या के आरोप में 4 साल 6 महीने जेल काट चुकी नंदिनी, धमाका का कहने का आशय ये है कि समाज में इस तरह के कुछ कलंक हैं जिनके इस तरह के घटिया कदम से पूरा समाज कलंकित होता है। जरूरत इस बात की है कि मीडिया अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इन खबरों को जगह दे जिससे अच्छे लोगों को एक नजर में पता रहे कि ऐसे लोगों के साथ इस तरह की घटना कोई बड़ी बात नहीं, मसलन जो जैसा करता है उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है। पढ़िए पूरी खबर सिर्फ धमाका न्यूज शिवपुरी पर..
Gwalior ग्वालियर। शहर में रूप सिंह स्टेडियम के सामने शुक्रवार दोपहर एक महिला की राह चलते सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव के पास सड़क पर ही बैठा रहा।
देखते ही देखते खबर फैली कि किसी सनकी युवक ने महिला के चेहरे पर तड़ातड़ गोलियां मारी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस ने उसे काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। उसकी पिटाई भी की। फिर उसे उठाकर थाने ले गई। इधर गंभीर घायल गंभीर को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पता चला कि पीड़ित महिला और आरोपी पति-पत्नी है। दोनों ने लव मैरिज की थी।
एडवोकेट के सामने चली गोलियां
प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि मैं न्यायालय से आ रहा था। तरुण पुष्कर तक पहुंचा था कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इधर आकर देखा तो एक साइको टाइप का व्यक्ति था, उसने एक महिला पर एक-एक कर कई गोलियां चलाईं। तीन गोलियां तो मेरे सामने चली हैं। वह सड़क पर बेसुध पड़ी थी। यहां भीड़ लगी थी कोई उसे नियंत्रित नहीं कर सकता था। इसलिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम के आने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े तब आरोपी को पकड़ा जा सका।
इधर सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गोली चलाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस को डराने की भी कोशिश की, लेकिन कम बल का प्रयोग कर उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंची।
मर्डर मिस्ट्री में तगड़ा पेच
दरअसल इस मर्डर मिस्ट्री में तगड़ा पेच है। क्योंकि मर्डर के बाद जब आरोपी घटनास्थल पर मौजूद था तब उसने चीख चीखकर महिला को बेवफा बताया है। उसका कहना है कि ये उसकी पत्नी है और छह महीने पहले घर से भाग गई थी। किसी कल्लू और अंकुश पाठक से इसके अवैध संबंध हैं और आज ये मुझे झूठा फसाने आई थी इसलिए गोली मार दी।
(सुनिए video)
इधर दूसरी तरफ इसी मामले में नया पेंच भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि लव मैरिज के बाद से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।
गोली चलाने वाले का नाम अरविंद परिहार है। अरविंद ने नंदिनी परिहार से आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पिछले मंगलवार (9 सितंबर) को नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने धोखे से उससे शादी की। अरविंद पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
नंदिनी ने बताया था कि जब इसका विरोध किया तो 16 नवंबर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी और अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
इसके बाद सिरोल थाने के पास जब वह अपने बेटे और माता-पिता के साथ पैदल जा रही थीं, तब पीछे से तेज गति से कार के नीचे कुचलकर मारने का प्रयास किया था। उस दौरान उसे गंभीर चोट भी आई थी। इसके बाद उसने पति अरविंद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था।
इतना ही नहीं नंदिनी ने जनसुनवाई में यह भी बताया था कि अब अरविंद और पूजा सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। ये सामग्री उनके परिवार को भी भेजी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
अरविंद ने कहा था कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आई तो उसे जान से मार देगा। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद उनके सहयोग करने वाले परिवारजनों को भी परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर किसी भी पुरुष के साथ उनकी फोटो देखकर अश्लील टिप्पणियां करता है। नंदिनी ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी।
10 महीने पहले पत्नी, बेटे और सास को कुचलने की कोशिश की थी
अरविंद पेशे से ठेकेदार है। उसने करीब 10 महीने पहले नंदिनी, उसके बेटे और मां को कार से कुचलने की कोशिश की थी। घटना के वक्त तीनों थाने में अरविंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर लौट रहे थे। इस दौरान उसने करीब तीन बार कार को बैक किया, तभी एक राहगीर ने अपनी कार बीच में अड़ा दी। जिससे आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका था।
घटना में नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, उसकी मां और बेटे को भी चोट आई थी। पुलिस ने अरविंद के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
तो क्या समझे आप, दोनों में से कौन सच्चा कौन झूठा ?
पाठकों उक्त मर्डर मिस्ट्री में डबल पेच है। गोली मारने के पीछे उसका पति पत्नी के प्रेमी के साथ भागने, कई बॉय फ्रेंड होने का दावा कर रहा है तो उधर अरविंद से लड़ते लड़ते पत्नी ने चेहरे पर कई गोलियां खाकर जान दे दी।
अब पुलिस की जांच में ही सही बात सामने आएगी फिलहाल पुलिस ने जो प्रेस नोट जारी किया वो देखिए
ग्वालियर पुलिस की साहसिक कार्यवाही
अवैध संबंध तथा ब्लैकमेलिंग के कारण हत्या की घटना के आरोपी को मौके पर घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 12.09.2025 आज दिनांक 12.09.2025 को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत रूपसिंह स्टेडियम के निकट गोली चलने की सूचना पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक आलोक सिंह परिहार तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक घायल महिला जिसकी बाद में शिनाख्त श्रीमती नंदिनी पत्नी गोटीराम केबट निवासी ग्राम कैरोनाधार, थाना लांच जिला दतिया के रूप में हुई जो गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति महिला के पास अवैध देशी कट्टा के साथ बैठा हुआ था जो कट्टे से स्वयं को गोली मारने तथा मौके पर उपस्थित आम नागरिकों की भीड़ पर एवं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर भी गोली चलाने की कोशिश में था।
मौके पर उपस्थित दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ तथा पूर्ण व्यावसायिक रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से ही आरोपी को उपस्थित बल की मदद से मय फायर आर्म्स के हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये आरोपी की पहचान अरविन्द परिहार पुत्र राजेन्द्र उम्र 33 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर के रूप में हुई। आरोपी को उक्त परिस्थिति में हिरासत में लेने के लिए टीयर गैस सेल एवं आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और व्यावसायिक दक्षता के साथ साहसिक कार्य का परिणाम यह रहा कि न तो आरोपी को स्वयं की क्षति पहुंचाने का न ही आमजनता या पुलिस पार्टी पर हमला करने का मौका मिला। पुलिस की उक्त कार्यवाही को मौके पर उपस्थित मीडिया द्वारा रिकॉर्ड किया गया तथा मौके पर उपस्थित मीडिया तथा आमजनता द्वारा पुलिस के कार्य की काफी सराहना की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के कारण घटना में घायल श्रीमती नंदिनी को सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा पुलिस वाहन से जेएएच स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अरविन्द परिहार पूर्व से ही विवाहित है तथा उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ पिछोर में निवासरत् हैं। इसी प्रकार घटना में मृतक नंदिनी भी पूर्व से विवाहित होकर लगभग 8-9 साल के एक बच्चे की माँ है। वर्ष 2022-23 में नंदिनी परिहार की जान पहचान आरोपी अरविन्द परिहार से हुई तथा दोनों ही अपने परिवारों से पृथक-पृथक रहकर मुरार तथा सिरोल थाना क्षेत्र में ऑरेंजवुड में किराये के मकान में साथ में दो से तीन वर्षों तक रहे हैं।
आरोपी द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह भी बताया गया है कि उसने बिना परिवार की जानकारी के मुरार आर्य समाज मंदिर में वर्ष 2023 में शादी भी कर ली है, बिना पति-पत्नी से तलाक लिये लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी के बीच वर्ष 2023 से लगातार झगड़े और विवाद हुए तथा नंदिनी के द्वारा अरविन्द पर थाना सिरोल में 03 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक नंदिनी अपने पति के अलावा छोटू केबट, निमलेश सेन तथा फिरोज खान के साथ भी लिवइन में रह चुकी है तथा मृतक नंदिनी के द्वारा दतिया निवासी निमलेश सेन की वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन दतिया क्षेत्र में हत्या की थी जिसमें वह लगभग साढे चार साल जेल में सजा काटकर वर्ष 2022 में बाहर आई थी।
वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोपी लगाते हुए कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचकर जान से मारने की कोशिश की है रिपोर्ट की, जिस पर थाना सिरोल में अरविन्द के विरूद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गय था। किंतु नंदिनी के द्वारा न्यायालय में यह शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया जिसके आधार पर आरोपी को जमानत का लाभ मिला। आरोपी लगभग 3 माह तक जेल में निरूद्ध रहा है। नंदिनी के द्वारा दर्ज कराये गये अन्य मामलों में भी स्वयं के साथ घटना न होने की कथन करने से राजीनाम के आधार पर दोषमुक्त हुआ है। जमानत पर वाहर आने के बाद आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी द्वारा आरोपी की सम्पत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात सामने आई है।
उक्त रंजिश के कारण आज दिनांक 12.09.2025 को करीब सांय 04 बजे आरोपी द्वारा अवैध हथियार से हत्या करने की नियत से घटना कारित की है। घटना के आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं और एफएसएल टीम तथा पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये गये। उक्त घटना में साहसिक भूमिका निर्वहन करने के लिये सीएसपी महाराजपुरा, सीएसपी विश्वविद्यालय एवं थाना प्रभारी पड़ाव एवं अन्य अधिकारियों को पृथक से पुरस्कृत किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें