#धमाका_अलर्ट: नपा सीएमओ इशांक जी जरा ध्यान दीजिए, शहर के फिजिकल इलाके स्थित शांतिनगर हीरालाल के बगीचा में साइंस कालेज की बाउन्ड्री के पास दीवान मोहनलाल जी वाली गली की हालत बेहद खराब, लोग बोले, कई गलियों में डाल दी सीसी सड़क, इसे भी बनवा दीजिए
शिवपुरी। शहर के फिजिकल इलाके स्थित शांतिनगर हीरालाल के बगीचा में साइंस कालेज की बाउन्ड्री के पास दीवान मोहनलाल जी वाली गली की हालत बेहद खराब है। लोगों के अनुसार पूरी रोड पर कीचड़ बनी रहती है, यह रोड़ साइंस कालेज के सामने वाली रोड और टीव्ही टावर वाली रोड को जोड़ती है जिस पर भारी ट्रैफिक रहता है। बता दें कि इसी बार्ड में ही छोटी छोटी गलियों में रोड बन चुकी हैं। दूसरी तरफ इस गली में सड़क नहीं बनी। जबकि पूर्व पार्षद श्री भानु दुवे के समय से ही रोड बनाने की माँग की जा रही है। मगर जाने क्या कारण है कि यह रोड नहीं बनाई जा रही है। मामा का धमाका ने जनता की इस आवश्यक मांग को लेकर नपा सीएमओ इशांक धाकड़ जी से अनुरोध किया है कि मोहनलाल दीवान जी वाली गली के नाम से चर्चित इस गली में सड़क बनवाने का कष्ट करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें