Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही, न्यूनतम उपलब्धि वाले 10 स्वास्थ्य केन्द्र चिन्हित

शनिवार, 31 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
कोलारस। गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही सामने आई है, जिसे लेकर न्यूनतम उपलब्धि वाले 10 स्वास्थ्य केन्द्र चिन्हित किए गए हैं। 
मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा सीएचसी कोलारस, पीएचसी गढ पर चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी, सीएचओ एएनएम आशा पर्यवेक्षक आशा कार्यकर्ता की समीक्षा बैठक लेकर लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों को 7 दिवस में स्वास्थ्य सूचकाक सुधारने के निर्देश दिये हैं। 7 दिवस पश्चात् पुनः समीक्षा में न्यूनतम उपलब्धि वाले अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। सीबीएमओ डॉ संजय राठौर एवम् कोलारस लुकवासा गढ खरई के समस्त चिकित्सकों को एनसीडी, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधायें प्रदान करने एवम् उनका निरंतर फॉलोअप करने की जबावदेही सुनिश्चित की। उनके कार्य की प्रतिदिवस मॉनिटरिंग की जावेगी। 
समीक्षा बैठक में गर्भवती माताओं के वर्ष 2024 - 25 के माह अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 की उपलब्धि की तुलना में इस वर्ष अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक के स्वास्थ्य सूचकांकों का विश्लेषण कर गर्भवती माताओं के नवीन रजिस्टेªशन में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों उपस्वास्थ्य केन्द्रों के सीएचओ व एएनएम को कठोर चेतावनी जारी की गयी जिसमें गढ 49, रिजोदा 46, अटरूनी44, भाटी 43, लुकवासा 38, अटामानपुर 34, बसाई 33, भडोता 32, सरजापुर 30 बेंहटा 27 में पिछले वर्ष और इस वर्ष में अंतर सर्वाधिक पाया गया। सीएचओ व एएनएम को प्रत्येक ग्राम में पिछले वर्ष की गर्भवती माताओं की सूची सत्यापन करने एवम् लंबित गर्भवती माताओं के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने के निर्देश दिये। बैठक में सामने आया कि 42 प्रसूताओं , 19 पुरूषों व 17 पति पत्नि दोनों की आयु कम है, 24 प्रसूताओं की समग्र आई डी उनके मायके वाले ग्राम से ट्रांसफर होकर ससुराल वाले ग्राम में नहीं आयी है। जिसके कारण उनकी समग्र अपडेट नहीं होने के कारण एमपी आईडी नहीं बन पा रही है। जनपद पंचायत को यह सूची प्रदान कर दी गयी है। यह उपस्वास्थ्य केन्द्र एनसीडी, आयुष्मान कार्ड निर्माण, एफसीएम इंजेक्शन , पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन, क्षय मरीजों के चिन्हांकन में भी बहुत पीछे हैं।  बैठक में बीईई, बीपीएम, बीसीएम को इन संस्थाओं की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त करने व उसका विश्लेषण करने के निर्देश दिये। मुख्यचिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गढ,  मदनपुर, पायगा, रैंझा के स्वास्थ्य सूचकांकों का विस्तृत जानकारी संबधित आशा , आशा पर्यवेक्षक, सीएचओ से प्राप्त की। 
बैठक में गूगल शीट बनवाकर प्रत्येक ग्राम के डाटा अपडेशन की मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। हाई रिस्क के 25 लक्षणों का पोस्टर सभी पेरामेडिकल स्टाफ व आशा कार्यकर्ता को उपलब्ध कराया जावेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा में परिवार नियोजन शिविर के आयोजन करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सक को दिये गये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूरे समय तक चिकित्सक ऑन डॅयूटी रहें इस हेतु रोस्टर बनाने के निर्देश दिये। जिन सीएचओ द्वारा ऑन लाईन ईडीएल की उपलब्धता 100 औषधि से कम सॉफ्टवेयर में दर्शायी है उन्हें 1 दिवस में कार्य सुधारने के निर्देश दिये। सभी संस्थाओं पर चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ, के ड्यूटी रोस्टर भवन में मुख्य स्थानों पर प्रदर्शित होंगें।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129