Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: इको फ्रेंडली का मैसेज देता हुआ निकला नगर में चल समारोह

शनिवार, 31 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* याकूजा का रोड शो बना चर्चा का विषय 
शिवपुरी। शिवपुरी नगर में इन दिनों इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूमो में प्रतिस्पर्धा का दौर देखने को मिल रहा है। जिसमें याकूजा कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी अपना सर्वोच्च स्थान बनाए हुए हैं। आज कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर श्रीराम ऑटोमोबाइल के तत्वाधान में एक विशाल चल समारोह रोड शो के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाला गया। गाजे बाजे के साथ निकला उक्त चल समारोह नगर में चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी देते हुए संचालक अभिषेक शर्मा उर्फ चंचल ने बताया कि हमारी कंपनी सबसे कम दर पर अच्छी गुणवत्ता के वाहन उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रहे हैं। अच्छी सर्विस के साथ रिप्लेसमेंट भी फास्ट दे रहे हैं। हमारा एक प्रतिष्ठान मटका पार्क के सामने है तो वहीं दूसरा प्रतिष्ठान पर फतेहपुर रोड पर स्थित है। उक्त चल समारोह में बड़ी संख्या में वाहन चालक, वाहनों के साथ कतार में चल रहे थे। 
पर्यावरण संरक्षण एंव इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री राम ऑटोमोबाइल परिवार द्वारा याकूजा इलेक्ट्रिक स्कूटी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।
आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक एंव संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129