Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: बीजेपी शिवपुरी की कार्यकारिणी घोषित, लवलेश जैन को मिला सेवा का फल, बने महामंत्री, देखिए बहु प्रतीक्षित सूची

सोमवार, 12 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी की बहु प्रतीक्षित सूची 12 जनवरी को घोषित कर दी गई है। पूरी तरह केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिपहसालारों से सजी धजी इस सूची में सभी पक्षों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं महामंत्री के तीन नामों में योगेन्द्र रघुवंशी बंटी, केपी परमार के साथ लवलेश जैन को महामंत्री बनाकर उनकी सतत् सेवा का फल प्रदान किया गया
है। इसी क्रम में पूर्व नपाध्यक्ष के सुपुत्र सोनुमल कुशवाह को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। हेमंत ओझा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शिवपुरी के सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप सभी के नेतृत्व, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी और अधिक सशक्त होगी। राष्ट्र सेवा व जनकल्याण के इस संकल्प में आपके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूँ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमन्त खण्डेलवाल जी की सहमति से जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई हैं।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129