शिवपुरी। प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महान सेनानायक क्रांतिरत्न तात्या टोपे जी की 213वी जन्मजयंती के गर्वित अवसर पर आर्यावर्त सोशल फाउण्डेशन व नगरवासियों द्वारा उनके पवित्र समाधि स्थल पर दीपदान कर उनके महान जीवन चरित्र का पुण्य स्मरण किया। महानायक की बलिदान गाथा पर चर्चा करते हुए वीर तात्या के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान व विलक्षण व्यक्तित्व के बारे में उपस्थित राष्ट्रप्रेमी नागरिकों से विचार साझा किए गए। फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन भारद्वाज द्वारा वीर तात्या के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर तात्या स्वराज्य का उदघोष थे। तात्या स्वाधीनता संग्राम के ऐसे नायक रहे जिन्होंने अदम्य साहस से अन्तिम क्षण तक राष्ट्र के शत्रुओं का सामना किया और वीरगति प्राप्त की। 1857 के महायुद्ध में उनकी भूमिका विलक्षण योजक व प्रखर सेनापति की रही। जहां क्रांति उत्कर्ष पर रही वहां तात्या उत्साह के साथ अंग्रेज़ों को पराजित करते रहे, वहीं जब क्रांति युद्ध आत्मरक्षा का युद्ध बन गया तब भी तात्या रसद-पानी व सिपाहियों की कमी से जूझते हुए धैर्य के साथ क्रांति की लौ को अन्तिम समय तक जलाए रखे। वीर तात्या का जीवन साहस, अप्रतिम शौर्य, पराक्रम, वीरता व बलिदान की गौरव गाथा है हम सभी उनके इन गुणों को धारण कर राष्ट्र की सुरक्षा व विकास में सदा अपना सर्वश्रेष्ठ दें यही सच्चे अर्थों में देश सेवा होगी।
इस अवसर पर नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा, एडवोकेट वरुण पाठक, संचित श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा लव शर्मा, नीतेश झा, प्रदीप पाराशरओम उत्थानं ग्रुप से योगेंद्र व्यास, अनिल सिंह गौर, भानु समाधिया, नगर पालिका से राजू बाथम ( सहायक पार्क प्रभारी ), पंकज बाथम, अभिलेख गोस्वामी, विरखु कुशवाह, भुजजा मांझी, परमू कुशवाह, आर्यावर्त सोशल फाउंडेशन के सदस्य व नगरवासी उपस्थित रहे।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें