Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_साहित्य_कॉर्नर: गोविन्द अनुज का गजल संग्रह "उम्र के यूं बिखर गए कतरे" पुरुस्कृत

मंगलवार, 27 जनवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।    अखिल भारतीय नवकिरण हिन्दी साहित्य सेवा ट्रस्ट पंजीकृत बस्ती उ, प्र, द्वारा प्रतिवर्ष प्रदाय किए जाने वाले नवकिरण साहित्य साधना सम्मान 2025 की बहुप्रतीक्षित घोषणा कर दी गई है।
संस्था के संयोजक श्री लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं सह संयोजक डा, उमेश चन्द्र सिरसवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार स्व, नवल-किशोर श्रीवास्तव स्मृति ग़ज़ल साधना सम्मान 2025 इस बार शिवपुरी के बरिष्ठ साहित्यकार गजलकार गोविन्द श्रीवास्तव अनुज को प्रदाय किया जाएगा।
श्री गोविन्द श्रीवास्तव अनुज को यह सम्मान 2023 में अयन प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित उनके गजल संग्रह "उम्र के यूं बिखर गए कतरे"के लिए दिया जाएगा।
इस हेतु श्री गोविन्द अनुज को शाल श्रीफल प्रशस्ति-पत्र के साथ साथ ₹5100 रू की नकद राशि भेंट की जाएगी।
यह सम्मान/पुरस्कार प्रयाग राज उ, प्र,की श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव पत्नी श्री अशोक श्रीवास्तव कुमुद द्वारा अपने पिता श्री की स्मृति में प्रति वर्ष प्रदाय किया जाता है।
सम्मान समारोह की अवधि तथा स्थान यथा समय सूचित किया जाएगा।
गोविन्द अनुज की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पत्रकार प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, मनोज भार्गव, पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, महेंद्र श्रीवास्तव,डा, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश भार्गव, महेश बंसल,पदम जैन ,मुरारी लाल गुप्ता, अरुण शर्मा, सतेन्द्र सक्सेना,राम पंडित, श्रीमती सरला वर्मा,डा,रीता गुप्ता, प्रमिला सक्सेना सहित अनेक गणमान्य नागरिकों, समाज सेवियों ने बधाई प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129