Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: "पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन सक्सेना वार्षिक निरीक्षण के लिए आए शिवपुरी, हो गया बलवा, छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले, बलबा ड्रिल देख बोले राह चलते लोग"

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना ने गुरुवार को जिला शिवपुरी पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस सम्मेलन आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान किया गया एवं पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण के साथ बलवा ड्रिल आयोजित की गई। जिसे देख लोग बोले हमें लगा बलवा हो गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए। बाद में पता लगा बलवा ड्रिल थी। 
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 05.02.2026 को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा जिला शिवपुरी का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस लाईन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड ग्राउण्ड उपस्थित होकर परेड की सलामी ली एवं परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। अच्छी वेशभूषा वाले अधिकारी कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया। परेड के बाद बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया, बलवा ड्रिल की पार्टियों के द्वारा बलबा ड्रिल का बखूबी प्रदर्शन किया। परेड व बलवा ड्रिल निरीक्षण के बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं को सुना जाकर तत्काल समाधान के लिये संबंधितों को आदेशित किया गया । सम्मेलन के दौरान कई रचनात्मक सुझाव पुलिस कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किये गये जिन्हें क्रियान्वयन हेतुं पुलिस मुख्यालय भेजे जाने के संबंध मे बताया गया । इस अवसर पर आईजी महोदय द्वारा पुलिस कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये वर्तमान तकनीकी परिदृश्य में सायबर अपराधों, महिलाओं पर होने बाले अपराधों एवं बेहतर पुलिसिंग के लिये व तकनीक आधारित अपराधों से निपटने के लिये खुद को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं बेहतर स्किल डबलप करने की आवश्यकता को समझाया ।
तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया, पुलिस लाइन की आर्म्स शाखा, एमटी शाखा, स्टोर शाखा एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं मे जाकर शाखाओं का निरीक्षण किया एवं रिकॉर्ड को चैक करते हुये सुसज्जित रिकॉर्ड संधारण पाये जाने पर प्रशंसा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
Amit Sanghi IPS












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129