शिवपुरी। शिवपुरी में एक बार पुन: दहेेज प्रथा जैसी कुरीति को मिटाने के लिये आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति मैथिल ब्राहमण समाज शिवपुरी के तत्वाधान में समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 19 अप्रैल को अक्षय त़तीय के शुभ अवसर पर फतेहपुर टोंगरा रोड टी वी एस एजेंसी के सामने आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा एवं सचिव भरत ओझा एडवोकेट ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस 15/3/26 को राजपुरा रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर मैथिल ब्राह्मण समाज ओझा,झा समाज की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें शिवपुरी जिले के सहित सभी तहसीलों कोलारस, बदरवास, पिछोर, करैरा, नरवर मगरौनी, भटनावर, बैराड् से समाज बंधु उपस्थित हुये। उक्त बैठक के सभापति मगरौनी के श्री रमेश चंद झा जी (अध्यक्ष श्री बांके बिहारी सेवा ट्रस्ट) चुने गये थे जिनके निर्देशन में नवीन सम्मेलन समिति बनाने की चर्चा की गई। उक्त बैठक में सर्व समिति से सम्मेलन समिति के नवीन पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री दिनेश कुमार ओझा शिक्षक, उपाध्यक्ष पद पर सुखदीप ओझा उर्फ गोलू सचिव पद पर श्री भरत ओझा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर श्री रघुुुुवीर ओझा को सर्व समाज द्वारा सहमति से चुना गया। उक्त बैठक में सर्व सम्मति से सर्व समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया और उक्त सम्मेलन आगामी अक्षय त़तीय दिनांक 19/4/26 को कराने का निर्णय लिया गया। उक्त सम्मेलन पूर्व के स्थान टोंगरा रोड फतेहपुर टी वी एस शो रूम के सामने रखा जाना निश्चित किया गया।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें