Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: एडवोकेट साहब सिंह कुशवाह बने नगर कांग्रेस पूर्व के अध्यक्ष, लगा बधाई का तांता, मप्र कांग्रेस कमेटी ने की प्रदेश के 47 नेताओं की सूची जारी, जिले की तहसीलों के अध्यक्षों के नाम भी देखिये, क्लिक लिंक

गुरुवार, 19 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी जाने माने एडवोकेट साहब सिंह कुशवाह को मप्र कांग्रेस कमेटी ने नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए नगर कांग्रेस पूर्व का अध्यक्ष घोषित कर दिया है, आज भोपाल से जारी सूची जैसे ही वायरल हुईं उनका नाम सामने आते ही बधाई का तांता लग गया है। मप्र कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश के 47 नेताओं की सूची डॉ संजय कामले ने जारी की। 
पूरी तरह करूंगा निर्वहन
अपनी ताजपोशी पर साहब सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी ने नगर कांग्रेस पूर्व की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी तरह निर्वहन करूंगा। कांग्रेस को ऊँचाई तक ले जाने रात दिन एक कर संगठन को मजबूत करूंगा।
जिले में इनको भी मिली जिम्मेदारी
जारी सूची में आठवें क्रम पर साहब सिंह का नाम है जबकि अगले क्रम पर शिवपुरी नगर कांग्रेस पश्चिम का अध्यक्ष नलिन पंडित, नगर कांग्रेस मगरौनी आदित्य सोनी, नगर कांग्रेस नरवर होतम पटेल कुशवाहा, नगर कांग्रेस दिनारा का अध्यक्ष सुमित नीखरा, नगर कांग्रेस करेरा शहर पवन तिवारी, नगर कांग्रेस कोलारस मनीष मोहनिया, नगर कांग्रेस बदरवास कामेश धाकड़, नगर कांग्रेस रन्नौद दिलावर खान, नगर कांग्रेस पोहरी दीवान बघेल, नगर कांग्रेस बैराड़ बृजेश गुप्ता, नगर कांग्रेस पिछोर रामस्वरूप कुशवाहा, नगर कांग्रेस खनियाधाना सद्दाम हुसैन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129