#धमाका_बड़ी_खबर: शहर के नए बायपास पर परमजीत ढाबे के पास कार को कंटेनर चालक ने मारी जोरदार टक्कर, सेनि बीईओ राजेश शर्मा का पुत्र घायल, कंटेनर फरार
शिवपुरी। शहर के नए बायपास स्थित परमजीत ढाबे के पास एक कार को कंटेनर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और भागनिकला। घटना में सेवा निवृत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा के पुत्र प्रांशुल शर्मा घायल हो गया है उसकी नाक में गम्भीर चोट आई है। बता दें कि कंटेनर ने कार कोजैसे ही टक्कर मारी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने शर्मा को सूचित किया। जो मौके पर पहुंचे और बेटे को मेडिकल कॉलेज लेकर गए।इधर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने मुडखेड़ा टोल पर वाहन की पड़ताल शुरू कर दी है। टोल प्रभारी श्री पाराशर ने टीम को अलर्ट किया और कंटेनर पर नजर रखी जा रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें