Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: सिर्फ चांदपाठा तालाब ही नहीं घसारई तालाब में भी फैली जलकुंभी, कभी देखते ही बनती थी पानी की अठखेलियां, आज बिछी हरी चादर

मंगलवार, 31 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। दोस्तों पर्यटन नगरी शिवपुरी स्थित चांदपाठा तालाब यानि संख्या सागर बांध जलकुंभी की चपेट में है। नौकायन से लेकर वन्यजीवो के अस्तित्व पर संकट बनकर फैली जलकुंभी को हटाने में करोड़ों की मशीन पर वन विभाग के अधिकारियों की शायद मंशा भारी पड़ रही है लेकिन हाई कोर्ट में एडवोकेट निपुण सक्सेना और साथियों द्वारा लगाई गई जनहित याचिका अंतिम निष्कर्ष साबित हो सकती है लेकिन फिलहाल करबला में ताजिया विसर्जन रोकने के साथ नगर से जुड़े नालों का बहकर आने वाला मलमूत्र आदि को भी रोकने की कवायद हुई है, फिलहाल चांद पाठा तालाब तो छोड़िए बल्कि इस तालाब के अगले भाग में स्थित  घसारई तालाब में भी जलकुंभी फेल चुकी है। यहां कभी पानी की अठखेलियां देखते ही बनती थी, लेकिन आज हरियाली की चादर बिछ गई है जिसमें पानी कहीं खो गया है। हालाकि इस तालाब को हर दिन चांद पाठा से बाल्व खोलकर भरा जाता है जिससे नगर के लिए जलसप्लाई की जाती है और कुछ जल कोटा भगोरा के किसानों के लिए भी छोड़ा जाता है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129