शिवपुरी। जिले भर में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के करीब एक दर्जन प्रमुख हनुमान मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में शहर की थीम रोड कत्था मिल के सामने स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती की तैयारियां जोरों पर हैं। भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाकर मंदिर को पूरी तरह से सजाया जा चुका है।
भक्तजनों के साथ मंदिर से जुड़े महंत आदि पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हैं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक सजावट का कार्य पूरा किया जा चुका है। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा, अमरदीप शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजेश शर्मा, महेश शर्मा, सुमित शर्मा आदि ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर प्रातः काल से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। ग्राम बछोरा के सैकड़ों ग्रामीणजन जो पिछले कुछ महीनों से प्रभात फेरी निकालते आ रहे है वे हनुमान जयंती पर सुबह मंदिर आकर हनुमान जी को ध्वजा भेंट करेंगे।साथ ही प्रतिवर्ष की तरह विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारा सुबह 7 बजे से निरंतर जारी रहेगा।
मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा एवं पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी आयोजन को लेकर सतर्क है और यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
हनुमान जयंती को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु बेसब्री से इस पावन पर्व का इंतजार कर रहे हैं।
हनुमान जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग: राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी ने सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी के मुख्य संयोजक शत्रुघ्न सिंह तोमर ने जानकारी दे तो बताया हनुमान जयंती पर पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों व कार्यालयों के खुले होने से छात्र व कर्मचारी धार्मिक अनुष्ठानों में पूर्ण रूप से सम्मिलित नहीं हो पाते। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने शासन से आग्रह किया है कि हिंदू संस्कृति और नई पीढ़ी के संस्कारों के संरक्षण हेतु इस पावन पर्व पर अवकाश घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया जाए।













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें