#धमाका_अच्छी_खबर: शिवपुरी के सारांश भार्गव का मध्यप्रदेश प्रीमियम लीग Madhya Pradesh premium criket league में चयन, MPL में अपनी बल्लेबाजी का बिखेरेंगे जलवा
शिवपुरी। मध्यप्रदेश प्रीमियम लीग Madhya Pradesh premium criket league में शिवपुरी जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी सारांश भार्गव का चयन हो गया है। हाल ही में चम्बल डिवीजन की ओर से खेलकर लौटे सारांश को पिंक पेंथर इंदौर Pink panther indore ने खरीदा है, जो अब एमपीएल MPL में अपनी शानदार बल्लेबाजी का जौहर दिखाएंगे। शिवपुरी के क्रिकेट के लिए यह खासी गौरव की बात है। सारांश शिवपुरी स्टेडियम की डे बोर्डिंग में फिलहाल पूर्व क्रिकेटर एवं प्रशिक्षक अरुण सिंह जी से प्रशिक्षण ले रहा है। बता दें कि होनहार सारांश भार्गव शिवपुरी में प्रतिष्ठित राजहंस बस सर्विस के संचालक देवेंद्र भार्गव के सुपुत्र और विनोद भार्गव के भतीजे हैं। उनके चयन की जानकारी लगते ही एमपी क्रिकेट एसोशिएशन शिवपुरी के अध्यक्ष संजय सांखला उनके निवास पर गए और खुश खबरी सुनाते हुए मुंह मीठा करवाया। सारांश के चयन पर शिवपुरी के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सांखला, पवन जैन, वरिष्ठ क्रिकेटर अजय सांखला, छोटे खान, गिरीश मिश्रा मामा, धमाका के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा, दिनेश गुप्ता, हरि दुबे, मुकेश वशिष्ठ, नीरज अग्रवाल, हेमंत ओझा, राकेश जैन प्रेम स्वीट, योगेन्द्र रघुवंशी, बालकिशन गुप्ता, अतुल चौधरी, गणेश गुप्ता, दिलीप वैश्य, दीपक गर्ग, शामी खान, कपिल यादव, दीपक सोनी, कमल बाथम शेरा आदि ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें