Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: घट स्थापना के साथ माता रानी की आराधना का दौर शुरू, उमड़ी भक्तजनों की भीड़

गुरुवार, 19 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में घट स्थापना के साथ माता रानी की आराधना का दौर शुरू हो गया है।।नगर के प्रमुख मंदिर मां राज राजेश्वरी नागेश्वरी, मां केला देवी, मां काली झांसी रोड, मां काली सुभाष कॉलोनी, मां बीस भुजी विजयनगर छतरी रोड शिवपुरी पर पहले दिन ही भक्तजनों की भारी भीड़ नजर आई। माता के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है वहीं माता के श्रृंगार भी देखते ही बन रहे हैं। 
आज पहले दिन हम आपके लिए लेकर आए हैं मां केला देवी तात्या टोपे के सामने स्थित मंदिर में विराजी माता रानी के दर्शन और मां काली सुभाष कॉलोनी शिवपुरी में विराजी माता रानी के दर्शन। 
पुलिस चौकस
एसपी अमन सिंह राठौड़ ने माता के मंदिरों पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ ट्रैफिक अमले की चुस्ती की कमी राजेश्वरी मंदिर पर पहले दिन शाम 7 बजे ही कमजोर दिखाई दी जब लगेज वाहन श्रद्धालुओं के बीच से निकलते दिखे जबकि ट्रैफिक पुलिस ने सात दिन उक्त मार्ग पर चार तीन पहिया वाहन पर रोक लगाई है लेकिन अग्रसेन चौक की तरफ से तो कड़ाई से चार पहिया वाहन रोके जाते दिखे लेकिन गुरुद्वारा की तरफ से कुछ वाहन बीच की गलियों से आते जाते नजर आए।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129