शिवपुरी। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। रात से लेकर सुबह तक बारिश होती रही जिसके बाद दोपहर में शहर सहित अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि हुई। जिससे गेहूं की पक्ककर तैयार खड़ी फसल पर संकट छा गया है। वहीं कुछ जगह सरसों की कटाई भी बाकी है उसकी फसल पर संकट है। आज दोपहर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन के शिविर में अचानक जोरदार आंधी आई और पीछे से आई बारिश के बाद ओलावृष्टि की शुरुआत हो गई जो काफी देर तक आसमान से बरसते रहे। इस कारण शिविर में लगा टेंट फटकर जमीदोंज हो गया। मुख्य टेंट का रास्ता भी अवरुद्ध हुआ। इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह शिविर में आए हुए थे। बारिश, ओलों के कारण बिजली बंद करना पड़ी।
फिर लौटी ठंडक
नवदुर्गा के बीच हुई जोरदार बारिश ओलावृष्टि के चलते ठंडक बढ़ गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें