Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: एरावन के ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पोहरी विधायक कैलाश ने संभाला मोर्चा, 8 लाख मुआवजा और नौकरी के आश्वासन पर खुला जाम, इधर माधव टाइगर रिजर्व के अधिकारी बोले, मादा टाइगर की लोकेशन उसी इलाके में होने से आदिवासी सरमन की मौत पर असमंजस, शक भालू पर

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। "शिवपुरी के एरावन जंगल में नदी किनारे सरमन आदिवासी का क्षत-विक्षत शव मिला, जिससे क्षेत्र में चिंता है। मादा टाइगर (MT-6) की लोकेशन पास होने से मौत के कारण को लेकर असमंजस बना हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को संबल दें। यह घटना मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता दर्शाती है।"
उपरोक्त बयान हाल ही ने माधव टाइगर रिजर्व की ओर से जारी किया गया है। यानि कि साफ है कि भालू के हमले या टाइग्रेस के हमले की शंका के बीच आदिवासी सरमन अब इस दुनिया में नहीं है। इधर आज सुबह जैसे ही मीडिया ने एरावन में लाश मिलने की खबर दी उधर ग्रामीण एकत्रित होकर सड़क पर चक्का जाम करने लगे। उन्होंने टाइगर के हमले पर कड़ा एतराज किया और कहा कि हमारी फसल नष्ट हो रही है। हम जड़ीबूटी लेने जंगल नहीं  जा पा रहे उस ओर टाइगर की मौजूदगी ग्रामीण आबादी की तरफ होने से जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। 
पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने की एंट्री
माधव टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर हरिओम और पुलिस एसडीओपी संजय चतुर्वेदी आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीण गुस्से में थे। विधायक ने ग्रामीणों की जान की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की, साथ की मुआवजा और नौकरी की शर्त रखी। जिसके बाद 8 लाख मुआवजा देने और नौकरी देने का ऐलान किया गया है। तब जाकर जाम हटा।
सीएम, सिंधिया, कलेक्टर से अपील, कुछ ठोस कार्रवाई कीजिए अन्यथा करूंगा आंदोलन
विधायक कैलाश ने कहा कि जिले के वन अधिकारियों ने कोई प्लान नहीं बनाया। कैसे वन्य जीव आबादी की तरफ आते हैं। क्या ग्रामीणों को भय पैदा कर ग्राम खाली करवाना है तो उनको मुआवजा दीजिए। अगर कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई गई तो हम आंदोलन करेंगे। उन्होंने पूछा कि क्या जानवर की कीमत इंसान से अधिक है?













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129