Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कोतवाली पुलिस ने दबोचा अशोकनगर के दीपक विश्वकर्मा को तो मीडिया से छुपाता दिखा चेहरा, महिला रवीना से पूजा पाठ के नाम पर ले उड़ा था दो सोने के मंगलसूत्र, सोने के टोप्स और एक्टिवा

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी।  थाना कोतवाली पुलिस ने एक महिला से पूजा पाठ के नाम पर धोखाधडी कर दो सोने के मंगलसूत्र, सोने के टोप्स और एक्टिवा उड़ाने वाले अशोकनगर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माल की कुल कीमत 1,50,000रु. थी जिसे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े जाने पर आरोपी मीडिया से चेहरा छुपाने की जुगत करता नजर आया।
 बता दें कि दिनांक 23.04.26 को फरियादिया श्रीमती रविना पत्नि बब्लू ओझा उम्र 25 साल निवासी रातौर पुलिया के पास, थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जब वह घर पर अकेली थी तभी एक व्यक्ति आया और बोला की तुम परेशान लग रही हो तुम्हारे घर पर सब ठीक नही है तुम्हारे पति धन्धा नहीं करते हैं मैं पूजापाठ कर देता हूं जिससे तुम्हारे घर पर सब ठीक हो जायेगा और फरियादिया से पूजापाठ के नाम पर 02 सोने के मंगलसूत्र व सोने के टोप्स धोखधडी कर ले गया फरियादिया की रिपोर्ट पर अप.क्र. 307/26 धारा 318 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
अज्ञात आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा आदेशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल के आसपास व शहर के विभिन्न स्थानो के कैमरे चैक किये गये एवं आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी जिसकी दीपक विश्वकर्मा के रुप में पहचान हुयी जो आज दिनांक 30.04.26 को आरोपी दीपक उर्फ राजू पुत्र वीरेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी दुवे कालोनी अशोक नगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो आरोपी व्दारा अशोकनगर में माल बेचना बताया बाद माल बरामदगी की कार्यवाही हेतु अशोकर नगर पहुंचे जो आरोपी व्दारा धोखाधडी में प्राप्त दो मंगलसूत्र व सोने के टोक्स जप्त कराये बाद आरोपी का मौके पर धारा 23(2) भारतीय साक्ष्य विधान का मेमो लिया गया एवं समस्त कार्यवाही की बीडियोग्राफी की गई आरोपी से घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस स्कूटी भी जप्त की गयी बरामद किये गये माल की कुल कीमत 150000रु. है कार्यवाही उपरान्त आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी पर पूर्व से चोरी के कई अपराध दर्ज थे।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, सउनि) विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. 890 अवतार सिंह, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 957 देशराज मावई की विशेष भूमिका रही।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129