Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

/ by Vipin Shukla Mama
नरवर। Gurukul School of Study में आज कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार त्यागी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, माता-पिता के सम्मान एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को पुष्पमाला एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को चिड़ियों के लिए जलपान हेतु सकोरे वितरित किए गए, जिससे उनमें पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित हो।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर श्री धीरज गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन एवं अच्छे संस्कारों के महत्व पर बल दिया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री बलवंत द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129