Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर साहब जब से बदले गये रेडियल गेट तभी से पनपी जलकुंभी, स्टेट कालीन गेट के डिजाइन से 1132 फीट जल स्तर होते ही आगे निकल जाता था कचरा सहित जलकुंभी, चांद पाठा और जाधव सागर में जलकुंभी को लेकर कलेक्टर अर्पित ने की बैठक, करबला पर स्टॉप डेम बनाने से कुछ नहीं होने वाला क्योंकि जब नगर के नाले उफान पर आते हैं तो कोई ताकत पानी को नहीं रोक पाती!

शनिवार, 16 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के प्रमुख जलाशय चांद पाठा और जाधव सागर में जलकुंभी एक बड़ी समस्या है। आज कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS ने जिला वेटलैंड समिति की बैठक में इन्हीं विषयों पर चर्चा की।
प्रमुख जलाशय से जलकुंभी हटाने के लिए निर्देशित किया। कर्बला पर स्टॉप डैम बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
हाइड्रोलिक गेट का निरीक्षण: उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी और परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण निरीक्षण करके हाइड्रोलिक गेट को ठीक तरीके से न खुलने के कारणों का बारीकी से निरीक्षण करने और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
हमारी भी सुन लीजिए बचपन से पचपन के हुए इसी शहर में साहब
कलेक्टर साहब जब से चांद पाठा के रेडियल गेट बदले गये तभी से जलकुंभी पनपी है, इसके पहले जब स्टेट कालीन गेट लगे थे उसकी डिजाइन ऐसी थी कि 1132 फीट जल स्तर होते ही कचरा सहित जलकुंभी आगे निकल जाता था। अब हालत ये है कि तीन साल पहले डेम के गेट फसकर रह गए थे तब जल संसाधन विभाग ने डेम टूटने की चेतावनी जारी की थी। अब हालत ये है कि अर्ध चंद्रमा की तरह निर्मित चांद पाठा अपनी आभा खो चुका है। 
नहीं होगा कुछ भी करबला पर पानी रोकने से
कलेक्टर साहब करबला पर स्टॉप डेम बनाने से कुछ नहीं होने वाला क्योंकि जब नगर के नाले उफान पर आते हैं तो कोई ताकत पानी को नहीं रोक पाती।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129