Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: इंदौर में बस ऑपरेटर यूनियन ने कहा बी 6 टेक्नोलोजी से लग रही बसों में आग, वायरिंग की अधिकता भारत के अनुकूल नहीं, शाजापुर बस हादसे में बच्चे अनय की मौत पर जताया गहरा दुख, शोक सभा के बाद की मीडिया से बातचीत, हरि दुबे ने कहा शिवपुरी का अनय मेरे लिए बेटे से बढ़कर, दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता

मंगलवार, 19 मई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
indore इंदौर। इंदौर में प्राइम रूट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने शाजापुर बस हादसे पर शोक जताते हुए BS6 बसों की तकनीकी बनावट को आग लगने का प्रमुख कारण बताया है। साथ ही बस हादसे में बच्चे (अनय) की मौत पर गहरा दुख जताया है। शोक सभा के बाद मीडिया से बातचीत में यूनियन ने बसों में आग लगने का मुख्य कारण BS6 (बीई 6) टेक्नोलॉजी को बताया है। यूनियन का दावा है कि अधिक वायरिंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर भारतीय गर्म मौसम के अनुकूल नहीं हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ रही हैं। एम पी बस ऑपरेटर संघ के सदस्य सुशील अरोरा ने कहा कि सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए भारत में यूरोप की तकनीक से बी 6 शुरू की लेकिन बड़ा अंतर ये है कि यूरोप में मुश्किल से 3 महीने तापमान ज्यादा होता है जबकि भारत में दस महीने 35 से अधिक तापमान रहता है। बस यूनियन के संभागीय अध्यक्ष बृजमोहन राठी ने कहा कि बी 6 तकनीक की बसों के साइलेंसर छोटा है जिसका तापमान 100 से 400 डिग्री तक चला जाता है। जिससे आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ये हादसे बी 6 के बाद महीने में 3 से 4 बार सुनने देखने मिल रहे हैं जबकि इस टेक्नोलोजी के पहले सालों में कोई एकाध हादसा होता था। 
सरकार सुधार करे या टेक्नोलॉजी बंद करे
उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल हादसे रोकने के लिए टेक्नोलोनी में सुधार करवाना चाहिए या इसे बंद करना चाहिए। 
दुर्घटना में हमारा भी नुकसान
ऑपरेटरों ने कहा कि हादसे में जनहानि हमें भी बर्दाश्त नहीं इससे हमारा व्यवसाय भी प्रभावित होता है, साथ ही बड़ा नुकसान भी होता है। इस तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए। (देखिए साभार video)
यूनियन के मुख्य बयान
तकनीकी खामी
BS6 बसों में वायरिंग बहुत ज्यादा (जटिल) होती है।
मौसम के अनुकूल नहीं
अत्यधिक वायरिंग और तकनीक भारत के गर्म मौसम के अनुकूल नहीं है।
आग का खतरा
इसी तकनीकी जटिलता के कारण बसों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। 
बच्चे की मौत का हम सभी को दुख
प्रेस वार्ता की शुरुआत बस ऑपरेटर संघ ने शोक सभा से की। दो मिनट के शोक के बाद प्रेस से कहा कि उन्हें हादसे का उतना ही दुख है जितना उस मासूम बच्चे के माता पिता को। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें घटना के समय उसी बस के इमरजेंसी गेट को पीछे से खोलता आदमी और यात्री की सुरक्षित निकलते दिखाई दे रहा है। ये वीडियो घटना के बाद पहली बार देखने ने आया जिससे उस दावे की पोल खुली है जिसमें बस की इमरजेंसी विंडो न होने या नहीं खुलने की बात कही जा रही है।
                   (देखिए video)
बस यूनियन के सचिव नासिर ने कहा कि बस ढाबे पर खड़ी हुई थी और अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। पूरी घटना का हमें दुख है। उन्होंने पीड़ित परिवार के पास जाने और कानूनी रूप से आर्थिक मदद की बात भी मीडिया से कही। 
इंटरसिटी संचालक हरि दुबे ने कहा शिवपुरी का अनय मेरे लिए बेटे से बढ़कर, दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता
इंटरसिटी ट्रेवल्स के संचालक हरि दुबे ने कहा कि शिवपुरी मेरी मातृ भूमि है, जिसने मुझे इंदौर तक पहुंचाया है, मैने सदैव शिवपुरी वासियों को अपने परिवार का सदस्य माना है। समय समय और खुद आम यात्री की तरह अपनी ही बस से शिवपुरी आता जाता हु जिससे कमियां खुद को पता लगे और फिर सुधार किया जा सके। उस दिन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हरि दुबे इमोशनल हुए और कहा कि अनय सिर्फ अभिषेक का बेटा नहीं बल्कि मेरे बेटे से बढ़कर है, उसके असमय निधन से मुझे गहरा आघात पहुंचा है, दुख शब्दों में बयां नहीं हो सकता। 
मीडिया को दिखाए पूरे दस्तावेज, अध्यक्ष खान ने कहा बस नई थी
प्रेस वार्ता में बस ऑपरेटर ने शाजापुर बस के दस्तावेज दिखलाए। साथ ही कहा कि आपात द्वार, अग्निशमन यंत्र मौजूद था। बस पुरानी नहीं बल्कि नई बी 6 थी। उन्होंने बस में जानकर किसी तरह की हरकत से साफ इनकार किया। 















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129