ऋषि ओजस्व शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। बगीचा सरकार मंदिर के महंत ने बुधवार को एसपी यांगचेन से मुलाकात की। जिसमें राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति, जिला शिवपुरी के शिकायत पत्र के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक को बताया कि राजेश दुबे (भोला पंडित) और अन्य लोगों के खिलाफ मंदिर में विवाद करने, हमला करने और धमकी देने के मामले में कानूनीकार्रवाई की मांग की।
करैरा गुर्जर समाज का अल्टीमेटम, 10 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
करैरा में बगीचा सरकार मंदिर विवाद को लेकर गुर्जर समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर राजेश दुबे उर्फ भोला पंडित और उसके साथियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में मंदिर पर हमला, भय का माहौल बनाने और महंत व भक्तों के साथ मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। समाज ने कहा कि 10 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
श्री बगीचा धाम करैरा













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें