#धमाका_बड़ी_खबर: रेलवे क्रॉसिंग पर सुचारु रूप से आवागमन में बाधक बनी नगर पालिका शिवपुरी, नल की लाइन का काम बाकी होने से 10 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ाई वाला टुकड़ा सीसी निर्माण से छूटा, नतीजे में पूरी बन चुकी सीसी सड़क से नहीं निकल पा रहे वाहन, देखिए video
shivpuri शिवपुरी। शहर की बस स्टैंड पोहरी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सुचारु रूप से आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा है। जिसके नतीजे ने हर दिन जाम लगते है और लोगों को गड्ढे वाली मुरम सड़क से गुजरना पड़ रहा है। इसके पीछे नगर पालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए सीसी सड़क का निर्माण पूरा तो हुआ है लेकिन जिस हिस्से में सीसी सड़क डाली है उसके बीच 10 मीटर लंबा और 3 मीटर चौड़ाई वाला टुकड़ा नगर पालिका पाइप लाइन सुधार हेतु छोड़ा गया है। जिसके नतीजे में सीसी सड़क बन जाने के बाबजूद ट्रैफिक शुरू नहीं किया जा रहा।ठेकेदार ने इस संबंध में बताया कि नगर पालिका को पेयजल की लाइन का कार्य करना है जिसके चलते ये जगह बिना सीसी सड़क के छोड़ रखी है। लोगों ने कलेक्टर अर्पित वर्मा और नपा प्रभारी एसडीएम आनंद राजावत से गुहार लगाई है कि जो भी लाइन का काम होना है नगर पालिका उसे जल्द पूरा करे जिससे इस सड़क का निर्माण पूरा कराया जा सके।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें