Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_धर्म: 103वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव में नौ दिनों तक गूंजे धर्म और भक्ति के स्वर, आज शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा समापन

बुधवार, 24 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्री जलमंदिर शिवपुरी में आयोजित 103वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत विगत कई दिनों से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 16 जून से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में प्रतिदिन प्रातःकालीन एवं सायंकालीन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ब्रह्मोत्सव के दौरान भगवान के विशेष अभिषेक, पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन तथा प्रसादी वितरण जैसे कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुए।
प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से भगवान का पंचामृत एवं सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना तथा आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। वहीं सायंकालीन सत्र में धार्मिक प्रवचन, भजन संध्या एवं आरती के कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर में पूरे ब्रह्मोत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही।
ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिवस बुधवार 24 जून को विशेष धार्मिक कार्यक्रमों के सा कोथ विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सायं 5 बजे जलमंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज, बैंड-बाजे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा मार्ग में श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे शोभायात्रा एवं समापन समारोह में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। समिति के अनुसार 103वें वार्षिक ब्रह्मोत्सव का यह समापन समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129