Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: थीम रोड राम स्टील के पास खुला सीवर चैंबर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

मंगलवार, 23 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर में थीम रोड स्थित राम स्टील के पास स्थित गली में सीवर का चैंबर खुला पड़ा होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त होकर अपनी जगह से हट गया है, जिससे गहरा गड्ढा खुला रह गया है। सुरक्षा के नाम पर आसपास कुछ पत्थर रख दिए गए हैं, लेकिन यह व्यवस्था किसी भी बड़े हादसे को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में राहगीर, बच्चे और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। खुले चैंबर के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। खासकर रात के समय या कम रोशनी में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे किसी भी समय कोई व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो सकता है।
रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल चैंबर की मरम्मत कर मजबूत ढक्कन लगाया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129