Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका_न्यूज: आत्मबोध से विश्वबोध व्याख्यान माला 12 जुलाई को अभा साहित्य परिषद करेगी आयोजित

मंगलवार, 23 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पूरे देश की तरह शिवपुरी में भी आगामी 12 जुलाई को आत्मबोध से विश्वबोध व्याख्यान माला का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद शिवपुरी द्वारा आगामी जुलाई में आत्मबोध से विश्वबोध व्याख्यानमाला का भव्य आयोजन होगा।देश के चुनिंदा नगरों में उक्त आयोजन होगा,उसमें शिवपुरी भी एक है, जहां भव्यता,दिव्यता के साथ साथ साहित्य के माध्यम से एक संदेशप्रद आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम हेतु श्रेणीबद्ध बैठकें आयोजित होगी,लेखक ,विचारक व कवियों की एक बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई।जिसमें सर्वप्रथम वंदे मातरम के 150 वर्ष उपलक्ष्य में आनंद मठ पुस्तक पर प्रकाश वरिष्ठ साहित्यकार पुरुषोत्तम गौतम ने डाला।परिचर्चा आनंद मठ पर हुई।जिसमें प्रमोद भार्गव,माधव शरण द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।तत्पश्चात अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत महामंत्री आशुतोष शर्मा ने आत्मबोध से विश्वबोध व्याख्यान माला आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि पूरे देश के 70 स्थानों पर उक्त आयोजन हो रहा है,जिसमें शिवपुरी भी एक है। 12 जुलाई को यह आयोजन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें साहित्य परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।इस आयोजन के लिए 16 श्रेणी बनाई गई है, पत्रकार, साहित्यकार, कवि, लेखक, विचारक, नाटककार, संगीतकार, गीतकार, मानस मर्मज्ञ, कलाकार, भाषा के विद्वान ,युवा शोधार्थी, प्रकाशक, संपादक इस तरह से श्रेणी बनाई गई है,इनसे संपर्क करके एक वृहद सूची तैयार होगी,और उस सूची को केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा,उससे पूर्व इन्हीं लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर संदेशप्रद आयोजन होगा।
देश के बौद्धिक वातरवरण को परिवर्तित करने भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्वों को प्रसारित करने आम जन को उससे जोड़ने हेतु उक्त आयोजन संघ शताब्दी वर्ष में आयोजित होगाइस कार्यक्रम का संयोजक विद्वान विचारक अशोक मोहिते को बनाया गया है।बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी सरल तो आभार प्रदीप अवस्थी ने ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129