#मामा_का_धमाका: कूनो के जंगल में तेंदुआ ने अंगड़ाई लेते हुए एक घंटे रोके रखी 30 से ज्यादा पर्यटकों की 3 जीप में सवारी, पर्यटक करते रहे कैमरे में कैद, कहते रहे वाओ वाओ, देखिए video
#श्योपुर। #कूनो #नेशनल #पार्क में रविवार शाम पर्यटकों को ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे वे लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। सफारी के दौरान एक तेंदुआ मुख्य मार्ग पर आकर बैठ गया और करीब एक घंटे तक वहीं डटा रहा। उसकी मौजूदगी के कारण सफारी वाहनों को रास्ते में ही रुकना पड़ा।हालांकि यह रुकावट किसी के लिए परेशानी नहीं, बल्कि रोमांच का सबसे खूबसूरत पल बन गई। पर्यटक शांत होकर तेंदुए की हर गतिविधि को देखते रहे और अपने कैमरों में इस दुर्लभ दृश्य को कैद करते रहे।जंगल का नियम भी यही है कि वहां पहला अधिकारवन्यजीवों का होता है। इसलिए सफारी वाहन सुरक्षित दूरी पर खड़े रहे और तेंदुए के अपने आप रास्ता छोड़ने का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे बाद तेंदुआ आराम से जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद सफारी आगे बढ़ सकी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें