Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका: नीट की परीक्षा का केंद्र नहीं बना शिवपुरी, हजारों परीक्षार्थी जाएंगे दूरदराज परीक्षा देने, गुस्साए लोगों ने केंद्रीय मंत्री सांसद द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखा खत, केंद्र बनाया जाए शिवपुरी

गुरुवार, 18 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। देश भर में नीट परीक्षा को लेकर चर्चा हो रही है। पुनः परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित हो गया है, परीक्षा केंद्र की सूची भी वायरल हुई है जिसमें शिवपुरी की अपेक्षा कम संसाधन वाले जिलों को परीक्षा केंद्र का सौभाग्य मिला है लेकिन शिवपुरी राजनैतिक रूप से खासा रसूखदार होते हुए भी पिछड़ गया है। यही कारण है कि लोग सोशल साइड और भड़ास निकाल रहे हैं उनका कहना जायज भी है कि केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी तोप होने के बाद भी शिवपुरी ने परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया जिसके चलते शिवपुरी के हजारों परीक्षार्थी दूर जिलों में परीक्षा देने जाएंगे और परेशान होंगे। 
यही कारण है कि लोगों ने केंद्रीय मंत्री को विभिन्न माध्यम से पत्र भेजकर शिवपुरी में केंद्र बनाए जाने की गुहार लगाई है।पत्रकार राजवर्धन गौर ने भी द ग्रेट सिंधिया को पत्र भेजा है जबकि कुछ अन्य ने भी यही बात कही। जबकि कुछ लोग फैसबुक पर उलटे सीधे कमेंट्स कर रहे हैं। 
मामा का धमाका न्यूज ने भी रखा पक्ष
स्थानीय नेताओं का फर्ज है कि समय रहते उक्त संबंध में केंद्रीय मंत्री द ग्रेट सिंधिया को अवगत कराए लेकिन वे अजीब तन्द्रा में रहते हैं और जनता परेशान होती है। बताना होगा कि मामा का धमाका न्यूज शिवपुरी ने भी द ग्रेट सिंधिया से शिवपुरी में केंद्र खोले जाने की मांग की है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129