Responsive Ad Slot

Latest

latest

#मामा_का_धमाका: कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नगर पालिका शिवपुरी की कमान प्रभारी तहसीलदार अनिल धाकड़ को सौंपी

गुरुवार, 18 जून 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ इशाक धाकड़ के ट्रांसफर के बाद अब तक नपा संभाल रहे एसडीएम आनंद राजावत के स्थान पर फेरबदल करते हुए शिवपुरी के प्रभारी तहसीलदार अनिल धाकड़ को नपा की कमान सौंप दी गई है। कार्यालय कलेक्टर (शहरी विकास) जिला शिवपुरी (म.प्र.) की ओर से जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जारी आदेश में लिखा है कि प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद शिवपुरी का प्रभार श्री आनंद सिंह राजावत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग शिवपुरी को कार्यालयीन आदेश क्रमांक/डूडा/2026/524 शिवपुरी दिनांक 08.06.2026 से अपने कार्य के साथ-साथ अन्य आगामी आदेश तक निर्वहन करने हेतु तत्काल प्रभाव से सौंपा गया है।
उक्त आदेश में संशोधन करते हुए कार्य सुविधा के दृष्टिगत मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद शिवपुरी का प्रभार श्री अनिल धाकड, प्रभारी तहसीलदार, तहसील शिवपुरी को अपने कार्य के साथ-साथ अन्य आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से सौंपा जाता है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129