शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अर्पित वर्मा द्वारा जारी आदेश के क्रम में तहसीलदार श्री अनिल धाकड़ ने शुक्रवार को नगर पालिका सीएमओ का पदभार ग्रहण कर लिया। तो इधर दूसरी तरफ नगर पालिका के पार्षद ओमी जैन, अनिल बघेल आदि ने तहसीलदार धाकड़ की चार्ज दिए जाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि नगरपालिका नियमों के अनुसार किसी राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक को नगरपालिका का सीएमओ का चार्ज नहीं दिया जा सकता है, जो कैडर के रूप में नहीं है, उससे शहर की स्थिति ठप्प हो जाएगी और ऐसा चार्ज कदाचार की श्रेणी में आता है। इसके साथ उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त कैलाश वानखेड़े के आदेश की प्रति भी वायरल की है।
इधर कलेक्टर ने दिया धाकड़ को चार्ज
प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा द्वारा नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार श्री अनिल धाकड़ को सौंपा है। उक्त आदेश के तहत श्री धाकड़ अब नगर पालिका परिषद शिवपुरी के प्रशासनिक कार्यों का संचालन एवं पर्यवेक्षण करेंगे।
धाकड़ ने दिए आदेश
पदभार ग्रहण करने के बाद श्री धाकड़ ने नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रारंभिक चर्चा कर नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व वसूली, जन शिकायतों के निराकरण एवं विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाओं का संचालन पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए।
श्री धाकड़ ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए तथा नगर पालिका का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें