Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: नरवर के संकुल करही में दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण

बुधवार, 8 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* उल्लास नव भारत साक्षरता अभियान के तहत करही संकुल में शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
करही। करही भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना "उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम" के अंतर्गत बुधवार, 8 जुलाई 2026 को विकासखंड नरवर के संकुल करही में शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी संकुल प्राचार्य दिलीप सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि जिन शिक्षकों ने जनगणना के दौरान मकान सूचीकरण का कार्य किया था, उन्हीं के माध्यम से घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। इस दौरान प्रारूप ‘अ’ एवं ‘ब’ में आवश्यक जानकारी एकत्रित कर असाक्षर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि अभियान के तहत विद्यालयों की कक्षा 9वीं एवं 10वीं के सभी विद्यार्थियों तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं (कला संकाय) के विद्यार्थियों का ‘अक्षर साथी’ के रूप में पंजीयन कराया जाएगा। शिक्षक घर-घर जाकर साक्षर एवं असाक्षर व्यक्तियों का सर्वे करेंगे तथा उनकी जानकारी NILP MP ऐप पर दर्ज करेंगे। इसके बाद संबंधित जानकारी बीआरसीसी को भेजी जाएगी, जिसे जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी संकुल प्राचार्य दिलीप सिंह यादव, वरिष्ठ शिक्षक ओ.पी. शर्मा, उच्च माध्यमिक शिक्षक सुनील सैन, अरुण राजौरिया, गजेंद्र रावत, पंकज शर्मा, रामेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा सहित संकुल के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129