शिवपुरी। जिले के बैटमिंटन में अग्रणी क्लब हैप्पी क्लब के बैनरतले 12 जुलाई को मानसून जिला स्तरीय बैटमिंटन टूर्नामेंट करवाया, उक्त टूर्नामेंट में सीनियर में 28 जोड़ियाँ एवं जूनियर वर्ग में 14 जोड़ियाँ खेल मैदान में उतरी,उक्त टूर्नामेंट माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में आयोजित किया गया था,
टूर्नामेंट में 12 वर्ष से 72 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया, उत्साह ,उमंग के साथ साथ खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संदर्भ में शहर के सीनियर खिलाड़ियों ने युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया,
उक्त टूर्नामेंट में, सीनियर वर्ग में शास्वत ओर सनी की जोड़ी विजेता रही, वही सजल- अंचल की जोड़ी ने कड़ी टक्कर के साथ खेला,
जूनियर वर्ग में सहज एवं पृथ्वी उप विजेता जबकि करण ओर सत्यम विजेता बने, सर्वेश्रेष्ट उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में 12 वर्षीय अभिराज जैन को ह्रदेश सचदेव ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया ।
जिला स्पॉट्स अधिकारी श्री केके खरे एवं उनकी टीम ने खेलकर एवं व्यवस्थाओं में हैप्पी क्लब को सहयोग किया और एक सच्चे स्पोर्ट्स मेन होने का परिचय दिया।
हैप्पी क्लब के अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता जी ने बच्चों की होंसला अफजाई के लिए ईनाम एवं फल वितरण किया।
प्राइज सेरेमनी का भार हरिशरण गुप्ता जी ने उठाया।
कर्यक्रम संयोजक के रूप में इस टूर्नामेंट को- कपिल,सजल, एवं मनु की मुख्य भूमिका रही,
सम्पूर्ण हैप्पी क्लब के सदस्यों ने इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए लिए 2 महीने से प्रयास किया।
हैप्पी क्लब के जतिन, आयुष, युगत, आशु श्रवण, रवि, अनिल, प्रमोद शर्मा, सुशील, सतीश, अविनाश दिलीप, ने आगामी 22 दिसम्बर को एक बड़ा टूर्नामेंट करवाने का निश्चय किया है एवं आज से ही तैयारी में जुट गए हैं।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें