Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: वैसे तो नगर की हर सड़क खराब हालत में है, मुख्य बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल है, इन सड़कों का नव निर्माण तो दूर की बात नगर पालिका ने उनको रिपेयर तक नहीं करवाया है, इधर आलम ये है कि नगर के गांधी पार्क मैदान के पास जहां सीएमओ नगर पालिका की कोठी है उसी के पास हुए गड्ढों के कारण लोग परेशान हैं, ये है तिकोनिया पार्क के सामने गहरा गड्ढा

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। दोस्तों वैसे तो नगर की हर सड़क खराब हालत में हैं मुख्य बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल है, इन सड़कों का नव निर्माण तो दूर की बात नगर पालिका ने उनको रिपेयर तक नहीं करबाया है। आलम ये है कि नगर के गांधी पार्क मैदान के पास जहां सीएमओ नगर पालिका की कोठी है उसी के पास हुए गड्ढों के कारण लोग परेशान हैं। तिकोनिया पार्क के पास वाला ये गड्ढा जो फोटो में नजर आ रहा है अगर इसमें कोई वाहन चालक गिरा तो सीधे
सीएमओ की कोठी पर जाकर गिरेगा। इसी तरह का एक गड्ढा तिकोनिया पार्क के पिछले हिस्से में भी हो गया है जिससे लोग परेशान हैं और नगर पालिका इन्हें बंद नहीं करवा रही।
नगर पालिका ने खोदी पानी के लिए सड़क उसी के जख्म जनता को दे रहे दर्द
नगर पालिका ने नगर में पानी की लाइन बिछाने के लिए पूरे शहर की बेहतरीन सड़कें उखाड़कर रख दी हैं। उसी दौरान सीएमओ की कोठी के आगे लाइन जोड़ी जिसमें इस तरह पानी भरा रहता है               (फोटो देखिए)
जबकि दूसरी तरफ तिकोनिया पार्क के ठीक सामने और पीछे भी सड़क खोदकर छोड़ दी है। 
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129