Responsive Ad Slot

Latest

latest

#makadhamakanews: एसपी ने किया फेरबदल, फिजिकल की कमान अविनाश को, खनियाधाना संजय किरार के हवाले, नरवर थाना मिला अरुण प्रताप को, कुसुम को बामोरकला

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) यांगचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी द्वारा जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से 4 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों (एसआई) के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ को लाइन हाजिर किया गया है।
इन अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना:
  • अविनाश कुमार राठौर (निरीक्षक): पुलिस लाइन से अब थाना प्रभारी फिजिकल बनाया गया है।
  • संजय सिंह किरार (निरीक्षक): पुलिस लाइन से अब थाना प्रभारी खनियाधाना की कमान सौंपी गई है।
  • अरुण प्रताप सिंह (निरीक्षक): पुलिस लाइन से अब थाना प्रभारी नरवर नियुक्त किया गया है।
  • कुसुम गोयल (उप निरीक्षक): चौकी प्रभारी खोड़ से अब थाना प्रभारी बामोरकला बनाया गया है।
  • संजय लोधी (उप निरीक्षक): थाना प्रभारी बामोरकला से अब चौकी प्रभारी खोड़ की जिम्मेदारी दी गई है।
  • कृपाल सिंह राठौड़ (निरीक्षक): थाना प्रभारी फिजिकल से हटाकर अब पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसपी कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129