Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में जिला कांग्रेस का मार्च एवं सत्याग्रह 14 को

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कांग्रेस शिवपुरी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में सड़क पर उतरने जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जो अपमानजनक कार्रवाई की है उसके विरोध में 14 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जा रहा है।
ये रहेगा मार्ग:
माधव चौक चौराहे से प्रारंभ होकर सदर बाजार, टेकरी गली, नरहरि चौक, सहस्रबाहु चौक, न्यू ब्लॉक, मजेजी हाउस के पास से होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर समापन।
इस कार्यक्रम में जिले के वर्तमान एवं पूर्व विधायकगण, कांग्रेस पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधिगण, लोकसभा एवं विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, नगरीय निकायों के पूर्व प्रत्याशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण, नगर अध्यक्षगण, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल तथा समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं जिले के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमामयी बनाएं।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129