शिवपुरी। रक्तदान महादान है और इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। ये बात शहर के ख्यातनाम पेट्रोल पंप व्यवसाई पंकज जैन भली भांति समझते हैं। उन्होंने रक्तदान की शुरुआत किशोर उम्र से की और लगातार रक्तदान करने लगे। यहां तक कि पंकज आपात स्थिति में कई बार रातों को जाकर भी रक्तदान कर चुके हैं और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगभग 10 बार साल में 4 बार से अधिक रक्तदान करने पर उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। यही कारण है कि सेवा एवं समर्पण की इस प्रतिमूर्ति को लोग रक्तवीर के नाम से पुकारने लगे हैं। आज उन्होंने अपना 55 वा रक्तदान स्वर्ण समाज के रक्तदान शिविर में संपन्न किया। जिसे लेकर लोगों ने रक्तबीर पंकज की सराहना करते हुए कहा कि पंकज के सद्कार्य अगली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मामा का धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा की तरफ से भी उन्हें बहुत बहुत बधाई।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें