#mamakadhamakanews: खजुरी में 6 महीने पूर्व निर्मित सीसी रपटा पहली ही बरसात में बह गया
shivpuri शिवपुरी। जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों की जिम्मेदारी ठीक से निर्वहन नहीं की जा रही है। ग्रामीणों की माने तो रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं। इसी तरह के गम्भीर आरोप ग्राम पंचायत खजुरी से सामने आए हैं यहां खजुरी में कुछ समय पूर्व निर्मित सीसी रपटा पहली ही बरसात में बह गया है। इसे लेकर ग्राम पंचायत खजूरी के निवासी सन्नी दुबे ने फेसबुक पर लिखा है कि ग्राम के सरपंच का भ्रष्टाचार 6 महीने पहले बने पुल की हालत देखकर सामने आ गया है। सरपंच द्वारा निर्माण हुआ था हमारे सरपंच साहब जी को पैसों से मतलब है जनता मरे या जिये उन को कोई फ़र्क नहीं पढ़ता। सरकार को जल्दी ही इस पर करवाई करनी चाहिए नहीं तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है और सरपंच के साथ उन पर भी कारवाही होनी चाहिए जिसने भी इस पुलिया को पास किया था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें