Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: शिवपुरी के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी युवराज साहू का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। खेल और खिलाड़ियों की भूमि शिवपुरी का नाम एक बार फिर गर्व से ऊंचा हुआ है। शहर के उभरते हुए युवा बैडमिंटन खिलाड़ी युवराज साहू का चयन आगामी 'राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता' के लिए हो गया है। युवराज की इस उपलब्धि से स्थानीय खेल प्रेमियों और शहरवासियों में खुशी की लहर है।
युवराज साहू सांदीपनि विद्यालय शिवपुरी में पदस्थ शिक्षक धर्मेन्द्र साहू और शिक्षका चंद्रकला साहू के सुपुत्र हैं ये पिछले लंबे समय से कड़ा अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने जिला स्तर पर आयोजित हुई संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन खेल कौशल से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। मैदान पर उनके फुर्तीले खेल और अनुशासन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें राज्य स्तर पर खेलने का अवसर दिया है।
युवराज की इस सफलता पर उनके कोच, परिजनों और स्थानीय खेल संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। कोच चिंतन गुप्ता ने बताया कि युवराज एक बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ी हैं, जिनसे राज्य स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।
अपनी इस उपलब्धि पर युवराज साहू ने कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर शिवपुरी जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करने का हरसंभव प्रयास करूंगा।"
युवराज की इस बड़ी उपलब्धि पर जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129