Responsive Ad Slot

Latest

latest

#mamakadhamakanews: सोलह हजार किलोमीटर की धार्मिक आध्यात्मिक पदयात्रा कर शिवपुरी पहुंचे गुड्डू जाट

रविवार, 23 अगस्त 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*चार धाम बारह ज्योतिर्लिंग इक्कीस शक्तिपीठ के साथ नेपाल पशुपतिनाथ के कर चुके हैं दर्शन
 *बड़े हनुमान मंदिर पर रात्रि विश्राम के बाद निकलेंगे वृंदावन
 शिवपुरी। अगर मन में सच्ची श्रद्धा भाव हो और भगवान के प्रति शाश्वत प्रेम हो तो भगवान साक्षात आपकी मनोकामना पूरी करने का काम भी करते हैं। ऐसा ही गौ माता की सेवा का विचार मन में लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर से श्रीमती सुशीला देवी देवेंद्र सिंह के पुत्र गुड्डू जाट विगत दिवस शिवपुरी के श्री राम जानकी तुलसी आश्रम मंदिर पर पहुंचे जहां पर उन्होंने रात्रि विश्राम किया और यात्रा का सुंदर तरीके से वर्णन बताते हुए कहा कि अभी तक उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा, 21 शक्तिपीठ और नेपाल पशुपतिनाथ के दर्शन कर चुके हैं अब उनका अगला पड़ाव वृंदावन, मथुरा,गोवर्धन, बरसाना में होगा जहां पर वह भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करने के साथ ही राधा रानी के चरणों में नमन करते हुए अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। हमारे संवाददाता से हुई बातचीत में गुड्डू जाट ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई तरह की विषम सम परिस्थितियों आई लेकिन प्रभु की ऐसी कृपा रही कि मेरा कोई बाल बांका नहीं हुआ और इसके साथ ही उन्होंने रोचक बात बताते हुए कहा कि मैं जिस समय घर से निकला था मेरा वजन एक कुंटल 5 किलो था लेकिन आज घटकर मात्र 81 किलो रह चुका है जिससे मैं बहुत सुखी हो गया हूँ,और सबसे विशेष बात यह है कि इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने रास्ते में जितनी भी नदियां मिली सभी का जल एकत्रित कर अपने पास रखा हुआ है जिसका वजन भी लगभग अभी तक 10 किलो के करीब हो चुका है और यह जल वह अपने गांव में जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर विश्व शांति की प्रार्थना भगवान भोलेनाथ से करेंगे।
















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129