*सीएमएचओ ने दिया फर्जी डॉक्टर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने आवेदन
शिवपुरी, 23 अगस्त 2026। शहर के झांसी तिराहे पर डॉ.शेख नाम से गुप्त रोगों का उपचार हेतु अवैध रूप से संचालित क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग के दल ने छापामार कार्यवाही करते हुए तालाबंदी की कार्यवाही को अंजाम दिया। यह कार्यवाही कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर ने बताया कि कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा को जानकारी प्राप्त हुई कि झांसी तिराहा क्षेत्र में अवैध क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुनील खंडोलिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल गठन किया गया। जिसमें डीएचओ के अतिरिक्त एपिडेमोलॉजिस्ट श्री लाल जू शाक्य एवं फार्मासिस्ट श्री बालेन्दु रघुवंशी थे।
दल ने रविवार दोपहर झांसी तिराहा क्षेत्र में दबिश दी। जिसमें डॉ.शेख नाम से गुप्त रोगों का उपचार करने वाला क्लिनिक सेसई वाला मिष्ठान भंडार के पास संचालित होता मिला। शेख क्लिनिक का संचालन करते हुए आजिम पुत्र अजमल शेख निवासी ग्राम सहर जिला मथुरा मिला। जिसने जांच दल को बताया कि उसका भाई शेख अजहर अली एमबीबीएस चिकित्सक है, परन्तु उसके पास कोई वैध चिकित्सकीय उपचार की डिग्री नहीं है। इस पर जांच दल ने कार्यवाही करते हुए डॉ शेख क्लिनिक पर तालाबंदी की कार्यवाही की तथा अपना प्रतिवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर को सौंपा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी ने जांच दल के प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवेदन सिटी कोतवाली शिवपुरी में प्रस्तुत किया है।
“उप स्वास्थ्य केन्द्र हाजीनगर बंद, स्टाफ नदारत की खबर निराधार”-सीएमएचओ ने दी जानकारी, 22 अगस्त 2026 को सोशल मिडिया पर वायरल खबर का सीएमएचओ ने किया खंडन
सोशल मीडिया पर वायरलकी गई खबर करैरा विकासखंड के ग्राम हाजीनगर में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र हाजीगनर पर जडा ताला, स्टाफ नदारत का सीएमएचओ शिवपुरी ने खंड चिकित्सा अधिकारी करैरा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर खंडन किया है। सीएमएचओ ने सभी कर्मचारियों को कार्यरत बताते हुए दस्तावेजी व आन लाईन प्रमाण प्रस्तुत किए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि सोशल मीडिया पर दिनांक 22 अगस्त 2026 को एक खबर प्रसारित की गई कि करैरा विकासखंड के ग्राम हाजीनगर में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लटाका हुआ है और स्टाफ गायब है। इस खबर से बेहद संजीदगी से लेते हुए तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी करैरा को जांच करने के निर्देश दिए गए। जिस पर खंड चिकित्सा अधिकारी को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र हाजीनगर पर पदस्थ सीएचओ धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह सुबह 10.30 बजे कार्य स्थल पर उपस्थित हो गए थे। जहां उनके द्वारा सार्थक पोर्टल से आन लाईन उपस्थिति दर्ज की गई है। हाजीनगर उपस्वास्थ्य केन्द्र पर अतिरिक्त प्रभार में पदस्थ एएनएम जसोदा कुशवाह मूलपदस्थापना स्थल उप स्वास्थ्य केन्द्र सलैया पर सेवाएं दे रही थी। इसके अतिरिक्त मल्टी स्किल वर्कर पास ही दस्त अभियान के दस्तावेजों की फोटो कापी कराने गया था।
खंड चिकित्सा अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार सीएचओ धर्मेन्द्र कुशवाह दोपहर 1 बजकर 26 मिनिट पर उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाली आदिवासी बस्ती लधुरी में 2 बर्ष की उल्टी दस्त से पीडित बच्ची का फालोअप करने चले गए, जबकि सोशल मीडिया पर खबर वायरल करने वाले पत्रकार 1 बजकर 38 मिनिट पर उप स्वास्थ्य केन्द्र हाजीगनर पहुंचे। सीएचओ तथा मल्टी स्किल वर्कर अपना कार्य पूर्ण कर वापस उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आ गए थे। खंड चिकित्सा अधिकारी करैरा ने सार्थक पोर्टल की आनलाईन उपस्थिति, जीपीएस मैप केमरा फोटो तथा ग्रामीणों का प्रमाणीकरण प्रस्तुत किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ संजय ऋषीश्वर ने इस प्रकार की भ्रामक खबरे प्रसारित न करने का आहवान किया है।
















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें