Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: आर्मी में हवलदार शिवपुरी के लाल राजेश यादव का निधन, तेज आंधी से टूटे पड़े करंट प्रवाहित तार ने देश का एक वीर जवान हमसे छीन लिया

शनिवार, 26 सितंबर 2026

/ by Vipin Shukla Mama
shivpuri शिवपुरी। तेज आंधी से टूटे पड़े करंट प्रवाहित तार ने देश का एक वीर जवान हमसे छीन लिया है। बेंगलूर में आर्मी के बेस कैंप में हवलदार राजेश यादव की करंट से मौत हुई है जिनका शिवपुरी के नरवर इलाके में पैतृक मकान है। जानकारी के अनुसार 
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा क्षेत्र स्थित नरवर जनपद पंचायत के ग्राम सड़खड़पुर निवासी सेना के जवान राजेश यादव का बेंगलुरु में निधन हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सेना के अधिकारियों ने राजेश यादव के निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि रात को तेज आंधी आई थी जिससे बिजली का तार टूटा हुआ था, जब राजेश सुबह करीब 4:30 बजे ड्यूटी पर जा रहे थे तभी उन्हें करंट लग गया और राजेश यादव को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
कश्मीर में भी रहे तैनात
राजेश यादव 2008 में सेना में भर्ती हुए और 18 साल से सेवा दे रहे थे। पिछले एक साल से उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु आर्मी बेस में थी। वह कश्मीर में भी तैनात रहे।
उनके परिवार में पत्नी, 12 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। बच्चे अपनी मां और दादा-दादी के साथ गांव में रहते हैं।जानकारी के अनुसार, सेना द्वारा राजेश यादव के पार्थिव शरीर को वायुयान के माध्यम से रविवार को ग्वालियर लाया जाएगा। इसके बाद सेना की निगरानी में पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से उनके गृह ग्राम सड़खड़पुर ले जाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129