* कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश के परिपालन में हुई कार्यवाही
शिवपुरी 9 सितम्बर 2026। जिले के बदरवास विकासखंड मुख्यालय पर संचालित दो अवैध क्लिनिक चांदसी दवाखाना एवं आशीर्वाद क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए आज सील कर दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी जानकारी में बताया कि बदरवास में अवैध क्लिनिक संचालन की सूचना प्राप्त हुईं । जिस पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ चेतेन्द्र कुशवाह, फार्मासिस्ट जलज जैन एवं प्रभारी बीईई का निरीक्षण दल गठित किया गया। दल द्वारा आज 9 सितम्बर 2026 को बदरवास में औचक्क छापामारी करते हुए आशीर्वाद क्लिनिक बराई रोड बदरवास पर तालाबंदी की कार्यवाही को अंजाम दिया। आशीर्वाद क्लिनिक के संचालक से जब निरीक्षण दल द्वारा क्लिनिक संचालन के वैध दस्तावेज की मांग की गई जिस पर संचालक गोलू धाकड दस्तावेज उललब्ध कराने के स्थान पर क्लिनिक से भाग खडा हुआ। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण दल ने चांदसी दवाखाना पर छापामार कार्यवाही की जहां चिकित्सकीय कार्य करते हुए आकाश सरकार को पाया गया। दवा खाना संचालक से जब दवाखाना संचालन के आवश्यक दस्तावेजों की मांग की गई तो उसके द्वारा नर्सिंग का पंजीयन निरीक्षण दल को दिखाया गया जो क्लिनिक संचालन के लिए वैध नही है। इसके अतिरिक्त क्लिनिक का कोई वैध पंजीयन भी नही कराया गया था। जिस पर स्वास्थ्य विभाग के दल ने चांदसी दवा खाना को सील कर दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिले में अवैध स्वास्थ्य क्लिनिकों के विरूद्ध यह कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।
शहरी क्षैत्र शिवपुरी के 5 हजार घरों में हुआ डेंगू मलेरिया लर्वा सर्वे 489 घरों में मिला लार्वा
-शहरी क्षैत्र के 39 वार्ड में 134 सर्वे दलों का किया गया गठन
शिवपुरी 9 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवपुरी शहरी क्षैत्र डेंगू मलेरिया सर्वे का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग 5 हजार घरों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमें लगभग 489 घरों में लार्वा पाया गया है। सर्वे अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षैत्र के 39 वार्डो के लिए 134 सर्वे दलों का गठन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहरी क्षैत्र में चार बच्चों की मौत के बाद लर्वा सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है। इस हेतु स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर पालिका के कर्मचारियों की डयूटी कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी आनंद सिंह राजावत द्वारा लगाई गई है। सर्वे दल घर-घर जाकर डेगू मलेरिया के लर्वा का निरीक्षण कर रहे हैं। दल द्वारा आज दिनांक 9 सितम्बर 2026 तक 5 हजार घरों का सर्वे कर लिया गया है जिसमें लगभग 489 घरों में लर्वा पाया गया है। दल द्वारा 20 हजार 6 सौ 13 पानी की टंकिया की जांच की जिसमें 634 टंकियों में लार्वा पाया गया। इसी प्रकार घरों में रखे 4 हजार 6 सौ 80 कूलरों में से 141 कूलरों में लर्वा मिला है।
सर्वे दलों में लगाए गए 240 से अधिक कर्मचारी
शहरी क्षैत्र शिवपुरी में लर्वा सर्वे दल में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं नगर पालिका के कर्मचारियों को डयूटी आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें 134 आंगनवाडी कार्यकर्ता, 47 आशा कार्यकर्ता, 23 एएनएम, 10 नगर पालिका कर्मचारी, 18 एमपीडब्लू, 8 मलेरिया कर्मचारी हैं।
घरों में रखे टायर, कूलर, गमलों और टंकियों में जमा पुराने पानी को करें निस्तारित-सीएमएचओ
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने आमजन से अपील की है कि वह अपने घरों में रखे पुराने टायर, कूलर, गमलों में जमा पानी के साथ पानी की टंकियों में जमा पुराने पानी को खानी करें क्योंकि इनमें डेंगू का लर्वा पनपता है वहीं आसपास जमा गंदे पानी को हटाएं अथवा उसमें जला हुआ आईल या कैरोसिन डाल दें जिससे मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का लर्वा नष्ट हो सके।











सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें